आज नगर में सजेगी खाटू श्याम जन्मोत्सव की भव्य भजन संध्या, भजनों से गूंजेगा हाईस्कूल प्रांगण

सिलवानी। खाटू श्याम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज नगर के हाईस्कूल प्रांगण में खाटू श्याम समिति सिलवानी द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
भजन संध्या में बाबा श्याम के भक्तिमय भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें इंदौर की प्रसिद्ध भजन गायिका गौर शरण शर्मा, सिस्टर पूजा शर्मा एवं नर्मदा शर्मा अपनी मधुर आवाज में बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगी। वहीं विदिशा के श्रृंगार सेवा भैया विशाल शर्मा द्वारा विशेष सेवा एवं श्रृंगार किया जाएगा।
आयोजन को लेकर खाटू श्याम समिति द्वारा तैयारियां की गई हैं। समिति के सदस्यों ने समस्त ग्रामीण एवं नगरवासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लें तथा इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।



