गोपाष्टमी पर गोशाला में हुआ गो-पूजन, गौ माता को गुड़ खिलाकर की आरती

सिलवानी। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर तहसील क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गो-पूजन एवं गौ सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में ग्राम उचेरा जमुनिया स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में गो-पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद गौ माता को गुड़ एवं प्रसाद खिलाकर आरती की गई। साथ ही गौ सेवा के उद्देश्य से गोशाला को सहयोग राशि भी भेंट की गई।
कार्यक्रम में राघवेंद्र रावत, महेंद्र रघु, ओमप्रकाश रावत, लखन पटेल, निरपत रघु, प्रेमनारायण दुबे, दीपक साहू, सुरेंद्र दुबे, किशन पटेल, गोलू रघु, मुकेश, राम दुबे, कमलेश रघु, विक्रम धाकड़, समाजसेवी मलखान सिंह, अरविंद पाठक एवं जनअभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक बी.एस. यादव सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



