कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश
तेज बारिश के साथ ओला वृष्टि, किसानों की फसलें बर्बाद
सिलवानी तहसील के डाबरी, पिपलिया कला, इमलिया में ओलावृष्टि
सिलवानी। शुक्रवार की शाम को तेज बारिश के सिलवानी तहसील के कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है।
सिलवानी नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में कुछ देर बारिश हुई और कई गांवों में बूंदाबांदी हुई।
इन गांवों में गिरे ओले, फसल चौपट
शुक्रवार की शाम को में सियरमऊ क्षेत्र के डाबरी, पिपलिया कला, इमलिया सहित आसपास के गांवों में ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की खेतो में खड़ी चना, गेंहू की फसले बर्बाद हो गई।
हवा की रफ्तार भी काफी तेज थी। तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के चमकने और गिरने की खबर मिल रही है।





