त्रिमूर्ति जैन मंदिर में दो बार चोरी, कार्रवाई न होने पर जैन समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
तीन दिन में कार्यवाही नहीं होने पर चक्काजाम और आंदोलन की चेतावनी
सिलवानी। शनिवार को अखण्ड दिगम्बर जैन समाज द्वारा त्रिमूर्ति जैन मंदिर में एक पखबाड़े में दो चोरी की घटनायें हो चुकी है। और जैन समाज द्वारा 2 बार ज्ञापन भी दिया गया। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं करने से नाराज जैन समाज ने तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी राजेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि तीन दिवस में चोरी की घटना के आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो जैन समाज नगर बंद चक्काजाम करने बाध्य होगी।
ज्ञातव्य है कि सियरमउ रोड त्रिमूर्ति जैन मंदिर में 3 जुलाई एवं 14 जुलाई की रात्रि दो बार दान पेटी तोड़कर दानराषि ले गये। इसको लेकर जैन समाज ने 4 जुलाई एवं 11 जुलाई को ज्ञापन दिया गया था। वही 14 जुलाई की चोरी घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा एवं डांग स्वाइड ने घटना का स्थल का निरीक्षण किया था। एएसपी ने शीघ्र ही घटना को खुलासा किये जाने का आश्वाशन दिया गया। घटना एक पखबाड़े के बाद भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने से जैन समाज में भारी आक्रोश है।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि 1 अगस्त तक चोरी की घटना की राशि और आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो 2 अगस्त से अखंड दिगम्बर जैन समाज उग्र आंदोलन, चक्काजाम, नगर बंद आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जिसकी जिम्मेदारी षासन प्रषासन की होगी। इस दौरान कौशल जैन, संतोष जैन एडवोकेड, चंद्रकुमार जैन, सुनील जैन, विभोर जैन, मनीष सिंघई, आशीष सिंघई, संजीव जैन, प्रवीण जैन, अमित जैन, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।
इस संबंध में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस प्रशासन को चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए है।
एसडीओपी राजेश तिवारी का कहना है कि पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। एक संदेही भी पुलिस ने ट्रेस किया है। जल्द ही मामले में कार्यवाही की जावेगी।




