कृषि

दमोह जिले से हजारों की संख्या में किसान गर्जना रैली में किसान दिल्ली जाएंगे

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रभान पटेल ने कहा कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले एवं कृषि औजारों में जीएसटी ना लिया जाए लगातार शासन द्वारा किसानों के लिए घोषणा की गई थी कि किसानों की आय दोगुनी होगी लेकिन आय तो नहीं बड़ी लागत जरूर बढ़ गई। किसान को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए।
शासन को भारतीय किसान संघ द्वारा बार बार अवगत कराया गया है लेकिन शासन की ऐसी कोई मंशा नहीं दिखती है, किसान संघ तहसील अध्यक्ष हरिश्चंद्र राजपूत का कहना है कि किसानो द्वारा उगाई फसले व्यापारी, उद्योगपतियों और सरकार के लिए लाभ का जरिया बनी हुई है, इन्ही फसलों से उद्योगपति, व्यापारी गेहूं से सूजी, चावल से पोहा, चना मसूर से बिस्कुट के साथ कई प्रकार कीमती पकवान वा सामान, तिलहनी फसलो से विभिन्न प्रकार के तेल, कपास से कपड़े, गन्ना से गुड, शक्कर बनाकर उसी किसान से मन माफिक राशि लेते हैं, सभी व्यापारी कडोरपति है और बनते जा रहे हैं जबकि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान की हालत दिन प्रतिदिन कमज़ोर होती जा रही है, किसान कर्ज में दबता जा रहा है, साथ ही किसानों को मिलने वाले यंत्र उद्योग पतियों और सरकार की मिलीभागत से जीएसटी और टैक्स जोड़कर किसानों को अधिक से अधिक रेट पर दिए जाते हैं जबकि किसान का अनाज किलो के हिसाब से कम से कम दामों में खरीदा जाता है। किसानों को मिलने वाले साधन भी किलो से तुलकर मिलना चाहिए जबकि सरकार की किसानों को लेकर नियत साफ नहीं है और सरकार ही चाहती है कि व्यापारी और उद्योगपति ही बड़े बनते जाएं और किसान परेशान रहे।
भारतीय किसान संघ द्वारा 19 दिसंबर को गर्जना रैली का आयोजन किया है इन्ही मुद्दो को लेकर किसान संघ जबेरा तहसील के साथ दमोह जिले से भारी संख्या में दिल्ली रामलीला मैदान में पहुंचेंगे जिसमें पूरे देश से किसान रामलीला मैदान में जुड़ेंगे किसान दिल्ली के लिए पहुंच रहे हैं जिसमें शासन के सामने लाभकारी मूल्य को लेकर अवगत कराया जाएगा और इस बार शासन को किसानों की बात माननी होगी , फसलों में अगर किसानों को लागत के अनुसार उसे लाभकारी मूल्य मिलेगा तभी किसान की आय में वृद्धि होगी इस समय किसान कर्ज में डूबता जा रहा है क्योंकि उसको अपनी फसल का मूल्य नहीं मिल रहा।

Related Articles

Back to top button