धार्मिक

दशहरा का पर्व परंपरागत रूप से बुधवार को मनाया जाएगा तैयारियां अंतिम दौर में

व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व विजयादशमी हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपालसिंह राजपूत व पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार कण्डया करेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष संदीप लोधी होगें ।
दशहरा का चल समारोह परंपरागत रूप से बजरिया मंदिर से दोपहर 12 बजे से श्रीराम दल के साथ शुरू होगा जो मुख्य मार्गो से होता हुआ दशहरा मैदान पहुंचकर श्रीराम रावण युद्ध, अखाड़ों के प्रदर्शन वं सतरंगी आतिशबाजी के साथ संपन्न होगा ।
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संजय राय एवं महामन्त्री महेश नेमा ने बताया है कि इस वर्ष लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस बार दशहरा में आकषर्ण केन्द्र श्रीराम दल, रावण दल, क्षेत्रीय अखाड़े, हिसार हरियाणा से आए हुए विराट हनुमान जी के पात्र, शिव पार्वती जी की झाँकी, अहमदाबाद गुजरात से आई ढोल ताशा पार्टी, उज्जैन से पधारी भूत मण्डली, राजस्थान से आए हुए ऊटों का नृत्य, महाराष्ट्र से आई डमरु झांझ पार्टी, उज्जैन की प्रसिद्ध फूल बरसाने एवं बारूद से तेज आवाज करने वाली तोप, शेर नृत्य एवं अतिशबाजी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के केन्द्र रहेंगे।
वही रात्रि 9 बजे पुराना बस स्टैंड से श्री नव दुर्गा विसर्जन चल समारोह प्रारंभ होगा जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेंगा जहां महाआरती उपरांत विसर्जन के लिए रवाना होंगे। उक्त सभी कार्यक्रमों के लिए तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं वहीं रावण का पुतला बाहर से तैयार करके मंगवाया गया है जो प्रातः काल तक दशहरा मैदान पहुंच जाएगा। साथ ही नवरात्केर आखिरी दिन झांकियों के दर्शन करने के लिए काफी तादाद में महिला पुरुष नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से पधारे कई स्थानों पर आरती के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए पुलिस प्रशासन बराबर व्यवस्थाओं को अंजाम देती नजर आई।

Related Articles

Back to top button