मध्य प्रदेश
अखिल भारतीय गोस्वामी समाज संगठन जिला कटनी ने धूमधाम से मनाया भगवान दत्तात्रेय जन्म उत्सव

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शनिवार को भगवान दत्तात्रेय आश्रम टिकरिया पथवारी में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ में मनाया गया । भगवान दत्तात्रेय जी का जन्म उत्सव में भगवान दत्तात्रेय जी के चरणों का आशीर्वाद लेते हुए आरती वंदना के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया गया ।
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय गोस्वामी समाज के जिला अध्यक्ष अखिलेश पुरी गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, डॉक्टर लक्ष्मी गिरी गोस्वामी,सुरेश पुरी गोस्वामी, मंदिर के महंत श्री सेवकपुरी नागा बाबा जी, राजाराम गिरी, बाबू गिरी, बबलू, सतीश गोस्वामी, पप्पू गोस्वामी, गणेशपुरी गोस्वामी, हेमंतपुरी गोस्वामी, कपिल पुरी गोस्वामी, राघवेंद्र गिरी (गोलू गिरी) गोस्वामी आदि उपस्थित रहें।



