मध्य प्रदेश
बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच पहुंच समाजसेवी ने बांटी राहत सामग्री
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत बाढ़ ग्रस्त गांव वंशीपुर तांवरी मगरा टोला में बारिश थमते ही हालात सामान्य हो रहें हैं लेकिन बाढ़ में डूबे घरों की वजह से लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है।अभी नदी का पानी गांव में भरा हुआ है। लोगों के सामने खाने पीने के समान का संकट बना हुआ हैं । ऐसी स्थिति में बाढ़ ग्रस्त नदी का पार करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा उपाध्यक्ष विनोद राय बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच जाकर मदद कर रहे है । इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित करते हुए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई।



