मध्य प्रदेश

दुर्घटना को आमंत्रण देती गन्ने से लदी डबल ट्राली

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । आजकल देखा जा रहा है कि क्षेत्र के हर हाईवे एवं हर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर गन्ने से लदी डबल ट्राली निकल रही है जिससे आए दिन दुर्घटना तो हो ही रही है मार्केट भी जाम हो जाता है यह गन्ने से लदी डबल ट्राली बाजार एवं भीड़भाड़ वाले इलाके में बेलगाम तेज दौड़ाते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है एवं धूल उड़ती है, जिससे यह धूल उड कर लोगों की दुकानों पर जमा होती है धूल से लोगों को एलर्जी एवं अन्य बीमारियां भी हो रही है बाजार के दिन इन गन्ने की ट्रालियों से तो घंटा स्टेट हाईवे 44 साईंखेड़ा मार्केट में जाम लग जाता है इस जाम में इमरजेंसी वाहन जैसे एंबुलेंस जननी एक्सप्रेस डायल 100 भी कई बार फंसी देखी गई है और कभी बेजुबान पशुओं के ऊपर भी यह ट्रैक्टर ट्राली चढ़ जाती है जिससे गाय बछड़ा कई बार आहत भी हुए हैं मंगलवार की सुबह 11 के लगभग गन्ने से लदी डबल ट्राली साईखेड़ा के बंजारी माता मंदिर चौराहे पर एक बालिका बैग लेकर शादी में जा रही थी तो उसके बैग में गन्ना फंस गया वह निकालने लगी तो उसके पैर पर ट्राली का पीछे का चक्का चढ़ गया जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया लोगों की मदद से उसको अस्पताल पहुंचाया गया ऐसी छोटी-मोटी घटना आए दिन इन ट्रालियों से हो रहे हैं अतः शासन प्रशासन इन गन्ने से लदी डबल ट्रालियों पर रोक लगाये जिससे दुर्घटनाएं ना हो एवं धूल से लोगों को राहत मिले।

Related Articles

Back to top button