देशी दूध के भी शहर में बढ़े दाम कमरतोड़ महंगाई से आमजन हताश
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन शहर में अब देशी दूध के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। जिससे तेजी से बढ़ती कमरतोड़ महंगाई से आमजन हताश होने लगे हैं। सरकारें भी इस बढ़ती महंगाई डायन पर रोक लगाने में अक्षम साबित हो रही हैं। बढती महंगाई के साथ रायसेन शहर में गाय भैंस के देसी दूध में भी बेतहाशा वृद्धि हो गई है ।
बाजार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देसी भैंस का दूध ₹60 प्रति लीटर और देसी गाय के दूध के रेट ₹50 प्रति लीटर हो गए हैं ।देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई जहां दाल आटे नमक और खाद्य तेल मिर्च मसाले सहित अन्य जरूरतमंद खाध सामग्री में महंगाई डायन की मार हो चुकी है। वही दूध के पैकेट के बाद देसी दूध पर भी महंगाई की मार से आमजनों की जेब खाली होने लगी है। सरकारों में बैठे माननीय मंत्री सांसदों और विधायकों से लेकर विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद भी सरकारी आंखें मूंदे बैठी हुई है। लेकिन महंगाई पर पूर्णता अंकुश लगाने में नाकाम दिखाई दे रही हैं। जिससे आम जनता परेशान हैं और माननीय मंत्री मजे में है।



