मध्य प्रदेश

दो दिन बाद भी सरपंच-पंच के उम्मीदवारों को नहीं मिले चुनाव चिन्ह, ढीमरखेड़ा विकासखंड का मामला

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पंचायत चुनाव में नामंाकन वापिस लेने की अंतिम तिथि 10 जून को 3 बजे तक तय की गई थी उसके उपरांत उसी दिन बाकी उम्मीदवारों की लिस्ट बनाकर और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाना था लेकिन एक हैरानी वाली बात सामने आ रही है। कई उम्मीदवारों ने बताया कि अभी तक उन्हें चुनाव चिन्ह नहीं मिले है और कुछ उम्मीदवार जनपद से अपने चुनाव चिन्ह आवंटन लेकर आये है। लिहाजा जो विभागीय सूत्र बता रहे है और भी हैरान कर देने वाले है। बताया यह जा रहा है कि ढीमरखेड़ा विकासखंड रिटरर्निग ऑफिसर के सूृची में हस्ताक्षर नहीं हुये है। लिहाजा जब तक उनके हस्ताक्षर नहीं होते है तब तक चुनाव चिन्ह से संबंधित सूची जारी नहीं की जायेगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि हो सकता है रविवार को भी सूची जारी न हो सके। बहरहाल मामला जो भी 10 जून की शाम को ही उम्मीदवारों की सूची जारी किया जाकर उन्हें चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाना था लेकिन संबंधित अधिकारी की लापरवाही के कारण आज दिनांक तक सरपंच-पंच के उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की जा सकी और न ही उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये।

Related Articles

Back to top button