मध्य प्रदेश
अपहृता को दस्तयाब, थाना जबेरा की कार्रवाई

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । थाना जबेरा पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृता को दस्तयाब किया. जबेरा निवासी फरियादिया ने दिनांक 29 जनवरी 2022 को थाना जबेरा आ कर बालिका के गुम होने की रिपोर्ट लेख कराई थी.रिपोर्ट पर अप क्र. 380/22 दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर की सूचना पर 10 फरवरी को उनि विकास चौहान थाना प्रभारी जबेरा के नेतृत्व में टीम ने अपहृता को छतरपुर के किशनगढ़ से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया ।



