मध्य प्रदेश

जितेंद्र शाक्य जिला संयोजक, संदीप जैन एवं रज्जु रैकवार जिला सह संयोजक मनोनीत

भोपाल । भारतीय मजदूर संघ का सहयोगी एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ से सम्बद्धता प्राप्त मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला भोपाल शाखा के गठन हेतु जितेन्द्र शाक्य शिक्षक को जिला संयोजक बनाया गया है। संदीप जैन लालघाटी एवं रज्जु रैकबार को जिला सह संयोजक मनोनयन कर जिले मे सदस्यता अभियान एवं कार्यकारिणी गठन का नवीन दायित्व दिया गया है। इस मनोनयन पर भोपाल जिले कर्मचारियों द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों को बधाइयों का दौर जारी है। जिला संयोजक जितेन्द्र शाक्य का कहना है कि हम कर्मचारी हित मे विगत 25 वर्षो से संघर्षरत हैं। संगठन मे दिए गये नवीन दायित्व का निर्वहन हम पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। जिला सह संयोजक संदीप जैन ने कहा कि हमे कर्मचारी हित मे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना है चाहे वह किसी भी रूप मे हो। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव एवं महामंत्री जितेंद्र सिंह का कोटि कोटि आभार। हम पूर्ण मनोयोग से कर्मचारी हित मे कार्य करने का प्रयास करेंगे।
बधाई देने वालों मे राजकुमार चंदेल, सुभाष शर्मा, डॉ. अनिल भार्गव, के बी मेवाड़े, उपेंद्र कौशल, विजय रैकबार, मनीष यादब, असीम शर्मा, नीलेश गुप्ता, नीलेश आर्य, राम सक्सेना, अजीत श्रीवास्तव, ताहिर खान, नईम खान सहित भारी संख्या मे नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button