दो माह के बच्चे की खातिर फिर से साथ रहने को हुए राजी
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । छोटी-छोटी बातों पर उपजे विवाद को लेकर पत्नी अपने 2 माह के बच्चे को लेकर ससुराल से मायके चली गई थी और वही पर रह रही थी। परिवार परामर्श केंद्र में मामला आने के बाद दोनों के बीच बच्चे के भविष्य को लेकर सुलह समझौता हो गया और फिर से दोनों साथ रहने को राजी हो गए ।
तहसील के ग्राम चांदामऊ निवासी सनमान मालवीय की पुत्री कृष्णा बाई का विवाह ग्राम चांदना (रायसेन) निवासी अजय मालवीय पिता बेनीलाल मालवीय के साथ वैदिक रीति-रिवाज से संपन हुआ था।
दोनों का दंपति जीवन अच्छे से गुजर रहा था । छोटी-छोटी बातों पर पति – पत्नी के बीच विवाद होने लगा । एक बार विवाद बढ़ने पर पत्नी कृष्णा बाई अपने 2 माह के बच्चे को लेकर अपने मायके चांदामऊ बेगमगंज चली गई और पिछले 2 माह से वह मायके में ही रह रही थी ।
दोनों के विवाद का मामला परिवार परामर्श केंद्र में आने के बाद आज दोनों के बीच सुलह समझौता हो गया ।
एसडीओपी सुनील कुमार वरकड़े के मार्गदर्शन में परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों सविता भार्गव, प्रधान आरक्षक बिंदेश्वरी श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, आरक्षक कृष्णपाल सिंह एवं सैनिक मिथिलेश शर्मा के द्वारा पति पत्नी के बीच कई बार की कॉन्सलिंग कराने के बाद फिर से दोनों को साथ रहने को राजी कर लिया और दोनों अपने 2 माह के बच्चे के भविष्य को लेकर फिर से साथ रहने को राजी हो गए ।
पत्नी कृष्णा बाई हंसी खुशी अपने पति के साथ ससुराल चली गई ।



