मध्य प्रदेश

दो सीएम राइज विद्यालय को लाइट हाऊस स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना के लिए चयन

CM Rise एसडीएम विद्यालय नरसिंहपुर एवं सीएम राइज सांईखेड़ा बने लाइट हाऊस
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा प्रदेश के चयनित सीएम राइज विद्यालयों को नोडल विद्यालय के रूप में तैयार करने के लिए आयोजित प्रशिक्षण में प्रदेश के चयनित 68 सीएम राइज विद्यालयों को नोडल विद्यालय के रूप में तैयार किया गया है। जिले के अन्य विद्यालयों को भ्रमण कराने के उद्देश्य से एक लाइट हाऊस स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना के अंतर्गत 68 विद्यालयों को स्कूल लीडर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण पलाश रेजीडेंसी भोपाल में सम्पन्न हुआ।
आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता द्वारा जिले के एसडीएम सीएम राइज विद्यालय नरसिंहपुर एवं सीएम राइज सांईखेड़ा को उनके विगत दो वर्ष के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर लाइट हाऊस विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। इस योजना के तहत समस्त जिले के विद्यालय इन विद्यालयों का विजिट करेंगे। साथ ही इन विद्यालयों में चल रही उच्चतम शैक्षणिक प्रक्रियाओं का सूक्ष्मतम अवलोकन कर अपने विद्यालय में लागू करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठतम कार्य सम्पादन करेंगे। प्रशिक्षण में चयनित सीएम राइज एसडीएम विद्यालय नरसिंहपुर से प्राचार्य प्रभात मिश्रा, सीएम राइज विद्यालय सांईखेड़ा से प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा, प्रधानपाठक सरदार सिंह राजपूत व रामकुमार ठाकुर द्वारा सहभागिता दी। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी द्वारा दोनों सीएम राइज विद्यालयों के प्राचार्य एवं स्टाफ की सराहना करते हुए इस उपलब्धि के लिए शुभकामनायें दी।

Related Articles

Back to top button