मध्य प्रदेश

खुले में बिक रहा मांस, मटन के साथ कटी मछलिया, स्थानीय प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

सिहोरा नगर पालिका परिषद का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सोमवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार के चलते देखा गया है कि सब्जी भाजी बिकने के साथ साथ खुले में मांस, मछली के विक्रय को लेकर स्थानीय जन काफ़ी नाराज है वहीँ इसकी दुर्गंध के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रहीं है! देखा जाये तो सिहोरा नगर क्षेत्र से लेकर 10 से 15 गावों की जनता बाजार करने आती जाती है! इस खुले में मांस मछली ओपन में बिकने को लेकर विगत लम्बे समय से लोंगो में चर्चाए अधिक मात्रा में की जा रहीं थी!
अधिक मात्रा में परेशान होने पर लिखित रूप से दिया गया आवेदन -सोमवार को लगने वाली सब्जी बाजार से मास मछली की दुकानों को हटाने की मांग आम आदमी पार्टी सिहोरा द्वारा नगर पालिका परिषद को लिखित रूप से दी गई!
मीडिया को जानकारी में बताया कि सोमवार को सप्ताहिक बाजार में सब्जी की दुकानों के साथ ही मास मछली की दुकानें लगाई जाती है जिससे बाजार बदबू एवं गंदगी फैलती है! और लोंगो दूरगंध आने से परेशानी भी अधिक होती है! आम लोगों की परेशानी को देखते हुये आप कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित रूप में आवेदन पत्र देकर अतिशीघ्र दुकानों को हटाने की मांग की गई है!
साथ ही ज्ञापन में मध्यप्रदेश शासन के आदेश की अनदेखी का आरोप भी लगाया गया!
ज्ञापन देने के दौरान संतोष वर्मा, संजय पाठक, प्रमोद ठाकुर, मुन्ना राय,अमजद मंसूरी, जमुना प्रजापति साथ अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहें ।

Related Articles

Back to top button