मध्य प्रदेश

द जैनिथ कॉन्वेंट हाईस्कूल में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मना

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । द जैनिथ कान्वेन्ट स्कूल मे 75वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर स्थानीय व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे विद्यालय के रंग मंच पर कक्षा एलकेजी से दसवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक अपनी आकर्षक सास्कृतिक प्रस्तुतियों से सब का मन मोह लिया। बच्चों के व्दारा दिये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राम आएंगे, की जो केसरी के लाल गणेश वंदना हर हर शंभू , वंदे भारती, जय जवान जय किसान, के साथ-साथ राजस्थानी पंजाबी हरियाणवी लोक नृत्य, भाषण, गीत कविता ने बांधा समां।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार सोनी ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की।
विद्यालय के संचालक देवेंद्र नामदेव एवं समस्त विद्यालय परिवार ने आए हुए सभी गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियो, पत्रप्रतिनिधियो का आभार अभिवादन किया।

Related Articles

Back to top button