बावली हनुमान मंदिर उमरियापान में श्रीराम यज्ञ एवं वाल्मिकी परायण एक फरवरी से
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | मुद मंगल में संत समाजु, जिमि जग जंगत तीरथ राजू बारहवी वर्ष गांठ के पावन पर्व में बावली धाम श्री हनुमान मंदिर उमरियापान टोला रोड में श्री राम यज्ञ एवं वाल्मिकी परायण का एक फरवरी से शुभारंभ होने जा रहा है । लिहाजा गुरुवार एक फरवरी को कलश यात्रा, दो फरवरी को पंचाग पूजन मण्डप प्रवेश नौ फरवरी को पूर्ण आहुति एवं 10 फरवरी को कन्या भोजन एवं भंडारा का कार्यक्रम सम्पन्न होगा । संत श्री श्री 1008 बनवारी वाले महाराज भरभरा आश्रम के सानिध्य में एवं यज्ञाचार्य ज्ञान जी महाराज पोड़ी कला बी वाले के द्वारा यज्ञ की बेला को आगे बढ़ाया जाएगा । समिति अध्यक्ष सुभाष चौरसिया, उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा, सचिव मोहन चौरसिया, राकेश शल्लू चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, कोषाध्यक्ष विजय दुबे, अशोक चौरसिया ( मंझल ) आदि समस्त भगवत अनुरागी भक्तगण उमरियापान पहुंच कर धर्म लाभ प्राप्त करें ।



