धान खरीदी केन्द्र में किसान सत्यापन को लेकर काट रहें चक्कर, समस्या के समाधान को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जबलपुर जिले में चल रही धान खरीदी केन्द्र में इन दिनो किसान चक्कर लगा रहा हैं । इतना ही नहीं स्लॉट बुक करने से लेकर धान खरीदी के साथ साथ किसानों की खरीदी केन्द्र में किसान अपने सत्यापन को लेकर अधिक चिंतित और परेशान हैं । वही इनकी फसल का भुगतान न होने से जिले की ग्रामीणो के किसान खरीदी केन्द्र से लेकर तहसील कार्यालय व खाद्य अधिकारी के चक्कर काट रहे हैं । जब मीडिया ने सभी धान खरीदी केन्द्र में जाकर निरिक्षण किया और खरीदी केन्द्र प्रभारी से कारण जाना तो उन्होनें बताया कि सभी किसान का सेटलाईट की समस्या के कारण हम कुछ नहीं कर सकतें । सभी कार्य भोपाल से बंद हैं । जबकी कई खरीदी केन्द्र में देखा गया तो पाया गया कि 36 हजार कुंटल धान, कही 42 हजार कुंटल धान खरीदी केन्द्र में हो चुकी हैं और 15 से 25 दिवस बीत जाने के बाद भी किसानों का सत्यापन व भुगतान नहीं हो पाया है ।
पीड़ित किसान ने मीडिया को बताया – घाटसिमरिया निवासी किसान सुनील कुमार पिता धन्नू यादव पटवारी हल्का नंबर 11/76 की फसल के सत्यापन को लेकर अधिक चिंतित और परेशान हैं ।
किसानों को ज्यादा होना पड़ रहा है परेशान इन कारणों को लेकर- प्रत्येक खरीदी केन्द्र में ज्यादा परेशानी नेट्वर्क का सही न मिल पाना, हर किसान का जब स्लाट बुक करने पर फिर से पुनः सत्यापन को लेकर जाँच करने पर विलम्ब, आधार कार्ड और मोबाइल फोन पर ओटीपी आनें से किसान परेशान हो रहें हैं । भारतीय किसान संघ विकास खण्ड सिहोरा के किसान संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद पटेल ने किसान भाईयों की उपस्तिथि में जिला कलेक्टर व अनुविभगीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा ।
सिहोरा ब्लाक के सभी पीड़ित किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को एसडीएम आशीष पान्डे को किसानों की उपस्थित में जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की ।
किसानों की समस्या के निम्नलिखित बिंदू – किसानों के खातो में असत्यापित बताया जा रहा हैं वही किसान धान की फसल उपार्जन हेतु पूर्व में विधिवत पंजीकरण के साथ ऑनलाइन पोर्टल में सत्यापित कराया जा चुका है ।
किसानों की धान कि स्लाट बुक करने के बाद खरीदी उपार्जन केन्द्र प्रबंधक द्वारा धान तुलाई करने के साथ अनाज खरीदी पावती प्राप्त होने के बाद भी किसानों के खातो में भुक्तान राशि नहीं डाली जा रही है ।
किसानों की धान फसल पर अधिक से अधिक धान खरीदी केन्द्र में खरीदी की जा चुकी हैं । पर 70% प्रतिशत किसानों के खातो में राशि अभी तक नहीं पहुँच पाई है ।
वही किसानों को यूरिया खाद्यसमय पर उप्लब्ध नहीं हो पाती हैं । हर किसान 20 से 25 किलोमीटर की दूरी से डबल लाक सिहोरा खाद्य वितरण केन्द्र पहुंचता है ।पर किसानों की अधिक संख्या में भीड़ भाड़ होने व खाद्य पूर्ण रूप से उप्लब्ध नहीं होने से बिना खाद्य लिये किसान घर वापस लौट जातें हैं । इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुये ग्रामीण सहकारी समितियों पर खाद्य वितरण केन्द्र बनाये जाये ।जिससे कि खाद्य वितरण केन्द्र पहुंचने पर दूरी, परिवहन व समय की बचत हो सके ।
किसान कई किलोमीटर दूरी तयकर डबल लाक खाद्य वितरण केन्द्र सिहोरा पहुंचता है इन किसानों को कम से कम 1 बही पर 5 बोरी खाद्य उप्लब्ध हो इसकी उचित वयवस्था होनी चाहिए । जिससे किसानों का समय, परिवहन, भाडा में रियायत मिल सके । इन सभी किसानों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो उस पर विशेष ध्यान दिया जाये ।
इस संबंध में पल्लवी जैन खाद्य अधिकारी सिहोरा का कहना है कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मीडिया ने जब खाद्य अधिकारी ब्लाक सिहोरा से फोन पर बात की तो उन्होनें बताया कि अभी किसानों को जो भी सत्यापन को लेकर परेशानी हो रही हैं वह सेटलाईट के कारण हो रही हैं भोपाल से जल्द ही परेशानी का समाधान किया जायेगा ।




