ढीमरखेड़ा में कांग्रेस कमेटी का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में प्रदेश से आए हुए पदाधिकारियों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं को हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए l राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आधार पर ही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को भी संपन्न करवाने की बात पदाधिकारियों के द्वारा कार्यकर्ताओं को दी गई l आगामी विधानसभा चुनाव में घर-घर जाकर लोगों को यह संदेश देना है कि अगर कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में आती है तो मध्य प्रदेश के जनता को ₹100 में 100 यूनिट बिजली, वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी करते हुए ₹1000 की राशि एवं तीन लाख तक का किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा l सब बातों को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचा कर कमलनाथ का संदेश लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए जोकि आने वाले विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में इन सब बातों का भी उल्लेख होगा और अनेक बातों का जिक्र भोपाल से आए प्रभारी रमेश चौधरी के द्वारा कहीं गई जो इस कार्यक्रम के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, उनके साथ उपस्थित रतन चंद जैन सह प्रभारी, महेश गुलवानी सह प्रभारी, बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिह, ठाकुर गुमान सिंह जिला अध्यक्ष ग्रामीण, करण सिंह चौहान, राकेश जैन ( कक्का) अमित सिंह खंमपरिया जिला प्रभारी, ढीमरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया, विजय दुबे, सिद्दार्थ दीक्षित, स्वतंत्र चौरसिया, शैलेंद्र पोराणिक, सत्तू सोनी, मंडल अध्यक्ष ओंकार शर्मा, सिलौडी मंडलम अध्यक्ष नीरज राय, खमतरा मंडलम अध्यक्ष रावेन्द परते, कमलेश रजक, सुरेश सोनी, रवि सेन, खलील अहमद, ठाकुर रविसिंह, बब्लू मिश्रा, अजनाभ त्रिपाठी, ठाकुर राजेन्द्र सिंह, रजनीश हल्दकार, निरंजन खटीक, राजभर, राजकुमार पटेल, रविन्द्र परतें, गया साहु, शंकर बर्मन, शोनू बर्मन, प्रवीण तिवारी, गुड्डू पुरी, सुशील पटेल, रमेश गर्ग, राजकुमार पटेल, प्रकाश पटेल, सुलभ नामदेव, राजेश पटेल, राधेश शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई l



