इंदौर एनसीबी की उदयपुरा में बड़ी कार्यवाही, 109 किलो गांजा के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । उदयपुरा में एनसीबी इंदौर में 109 किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रायसेन- उदयपुरा मार्ग पर बने टोल प्लाजा पर 109 किलो गांजा सहित दो युवकों को एनसीबी इंदौर ने पकड़ा। दोनों युवक गांजे की तस्करी कर आंध्र प्रदेश से भोपाल ला रहे थे गांजा । एनसीबी इंदौर शाखा को खबर मिली थी कि बड़ी मात्रा में दो युवक आंध्रप्रदेश गांजा को तस्करी कर एक कार के द्वारा भोपाल ला रहे हैं तभी उन्होंने तस्करों का पीछा करते हुए रायसेन उदयपुरा टोल टैक्स पर जाल बिछाकर दोनों युवकों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों को एनसीबी इंदौर ब्रांच गांजा सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है युवकों को जेल भेज दिया गया। एक रोचक बात यह रही कि इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बावजूद भी स्थानीय पुलिस को खबर इसकी खबर तक नहीं लगी। इंदौर की एनसीबी ने चुपचाप तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।



