मध्य प्रदेश

आरक्षण मुद्दे पर एससी एसटी वर्ग ने जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा

मंगल भवन से तहसील तक रैली निकाली महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार सौंपा ज्ञापन
सिलवानी । बुधवार को आरक्षण मामले में एससी एसटी समाज द्वारा भारत बंद के आवाहन का असर तो नहीं रहा लेकिन समाज के लोगों ने नगर के वार्ड तीन मंगल भवन में एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की और रैली मंगल भवन से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, गांधी चबूतरा, बजरंग चौराहा से वापिस होकर तहसील कार्यालय पहुंची और महामहिम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन तहसीलदार सुधीर शुक्ला को सौंप कर सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति को संविधान प्रदत्त आरक्षण की मूल भावना के विरुद्ध दिए गए निर्णय को लेकर संसद के विशेष सत्र को बुलाकर संविधान संशोधन कर निरस्त किए जाने की मांग की गई है।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की सात सदस्यों वाली संविधान पीठ ने वर्ष 2004 के पाँच सदस्यों वाली संविधान पीठ के निर्णय को पलटते हुए 1 अगस्त 2024 को एससी एसटी के आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था को प्रभावित करने वाला फैसला सुनाया है जिससे उक्त समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि केन्द्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को निष्ठाभावी बनाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाकर संविधान संशोधन विधेयक लाया जाए और संशोधन विधेयक पास कर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को निरस्त किया जाए।
ज्ञापन अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति संघ भारत, अहिरवार समाज संघ, जयस आदि संगठनों ने ज्ञापन की प्रतियां प्रधानमन्त्री, अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, नई दिल्ली, अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति को भी भेजी गई हैं।

Related Articles

Back to top button