धार्मिक

धूमधाम से मनाया गया चौरसिया दिवस

सिलवानी। समाज के विकास में युवाओं को रचनात्मक भूमिका निभाना चाहिये। समाज की एकजुटता एवं मेल जोल से ही अपने अधिकार प्राप्त किये जा सकते है। समाज में व्याप्त कुरीतियों प्रथाओं को समाप्त करने में युवा रचनात्मक भूमिका निभा रहे है। जिससे समाज का तेजी से विकास कर रहा है। चौरसिया समाज ने प्रदेश ही नहीं देश में अपनी पहचान बनाई है। उक्तशय के विचार श्री शिव पार्वती नागदेव मंदिर जानकी रमण साकेतधाम काठिया मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा (दिल्ली) ब्लाक इकाई सिलवानी के तत्वाधान में नवयुवक मंडल द्वारा सोमवार को आयोजित चौरसिया दिवस समारोह में सामाजिक बंधुओं ने व्यक्त किए। चौरसिया समाज की शेषनाग से तुलना करते हुए कहाकि जिस तरह शेषनाग अपने सिर पर पृथ्वी को रखे हुए है उसी तरह चौरसिया समाज भी महत्वपूर्ण भूमिका में है। नागबेल पान बिना किसी तरह की पूजन सम्पन्न नहीं होती है। उसी तरह चौरसिया समाज भी महत्वपूर्ण है। प्रारंभ में नगर खेरापति पंडित भूपेन्द्र शास्त्री के आचार्यत्व में श्री शिव पार्वती नागदेव मंदिर में प्रारंभ में समाज के आदि कुलगुरु चौऋषि महाराज के चित्र की पूजन की गई एवं भगवान नागदेव का महाभिषेक, हवन, पूजन आरती की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वजातीय बन्धु परिवार सहित सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश चौरसिया, ब्लाक अध्यक्ष राकेश चौरसिया, देवकिशन चौरसिया, विशाल, धर्मदास, प्रदीप, अजय, शिवशंकर, केदार, रमेश, पवन, अखलेश, नितिन, सुरेन्द्र, टोनी आदि एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button