धार्मिक
नगर में बैठी भगवान गणेश विशाल प्रतिमाएं, पंडाल बने आकर्षण का केंद्र
सिलवानी। सिद्धिविनायक भगवान गणेश के पूजन का महापर्व गणेशोत्सव नगर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। बुधवार को लंबोदर की गाजे बाजे के साथ स्थापना हुई साथ ही जगह-जगह पूजन, भजन आरती का की जा रही है। नगर के कई प्रमुख स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। इनमें आर्यन्स ग्रुप पुष्पा विद्यालय के सामने, काली चौक की विशाल प्रतिमा भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा शिवाजी नगर, बजरंग चौराहा, नूरपुरा की प्रतिमाएं खूब सराही जा रही है। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा भी घरों में प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन किया जा रहा है।


