क्राइम

खुले आम खिलाया जा रहा है सट्टा, दुकानों में बैठ कर काट रहे हैं सट्टा पर्ची

लोगो की आर्थिक स्थिति गड़बड़ पुलिस नही करती कोई कार्यवाही
ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेंदुखेड़ा नगर में सट्टा खिलाने की घटनाएं आम हैं, जहां सड़कों और दुकानों पर लोग खुलेआम सट्टा पर्चियां काटते दिखाई देते हैं। इससे लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अपर्याप्त लगती है। यह सामाजिक समस्या बन चुकी है, जिस पर अखबारों में खबरें आय दिन छपती रहती हैं। नगर तेंदुखेड़ा में मुख्य मार्गो एवं सड़को के किनारे पान की टपरी में चाय की दुकानों में टेविल कुर्सी डालकर सट्टा माफिया खुले आम सट्टा पर्ची काट रही है और लोगो को सट्टा पर्ची भी देता है।तारादेही तिगड्डे पर चाय की दुकान के बांजु से, खकरिया रोड पर अजय गिफ्ट सेंटर के बांजु से पान की दूकान में, बस स्टैंड पर सचिन बर्तन भंडार के ठीक पीछे चाय की दुकान में खकरिया रोड पर बंटी सेठ की दुकान के पास बर्तन की दुकान में बड़े पैमाने पर सट्टा का अवैध कारोबार चल रहा है।ये सब कुछ खुले आम चल रहा है।
सामाजिक प्रभाव –सट्टा से लोगो की आर्थिक तबाही हो रही है, परिवार बर्बाद हो रहे हैं। स्थानीय दुकानों पर खुला जुआ लोगों को लुभा रहा है। गरीब नोजवान दिन भर कड़ी मेहनत करता है और शाम को इन सट्टा के बाजारों में चढ़ा देता है जिससे उसका परिवार परेशान रहता है।कई सामाजिक संगठनों ने पुलिस को कई बार आवेदन दिया है कि इस अवैध बाजार को बंद किया जाए लेकिन पुलिस कार्यवाही के नाम पर सिर्फ केस बना देती है उसके बाद वही लोग मुचलका एवं जुर्माने के बाद फिर से सट्टा पर्ची काटने लगते हैं।

Related Articles

Back to top button