नगर में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह ठाकुर
पाटन। संत रविदास जयंती नगर में बड़े धूमधाम से मनाई गई। संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया जो चौधरी मोहल्ला से होते हुए सिविल कोर्ट चौराहे पर ढोल नगाड़े के साथ जुलूस पहुंचा जिसमें संत समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। नगर के लखन अहिरवार ने बताया कि मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना के बाद वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने अध्यात्म के माध्यम से समाज को सही दिशा दिखाई। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान की दिशा में मिलकर कार्य करना चाहिए। वही नीलेश अहिरवार ने कहा कि गुरु रविदास को रोहिदास और रूहिदास के नाम से भी जाना जाता है। गुरु रविदास भक्ति आंदोलन के एक प्रसिद्ध संत थे। उनके भक्ति गीतों और छंदों ने भक्ति आंदोलन पर स्थाई प्रभाव डाला है। गुरु रविदास संत के साथ-साथ एक महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को एकता और भाईचारा से जोड़ दिया था। वही नगर के राजू अहिरवार ने बताया कि संत रविदास ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी। ऐसे महान संत हमारे देश में हुए यह हमारे लिए गौरव का विषय है। इस दौरान नगर के बल्ला अहिरवार, राजू अहिरवार, लखन अहिरवार, राकेश भाई, बबलू अहिरवार, बसंत भाई, रिंकू अहिरवार, निलेश अहिरवार सहित समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।



