क्राइम

दिनदहाड़े 60 हजार रूपए उड़ा ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । शनिवार को मंडी व्यापारी के काउंटर से दिनदहाड़े 60 हजार रूपए उड़ा ले गए चोर,
इस पूरे मामले का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें दो युवक दुकान के अंदर जाते हुए देख रहे हैं। और थोड़ी देर बाद बाइक में बैठकर वापस जाते हुए देख रहे हैं। इस मामले के संबंध में कृषि उपज मंडी के व्यापारी राजेंद्र गुप्ता ने विजयनगर थाने में लिखित शिकायत देकर बताया है कि दोपहर के वक्त वह दुकान छोड़कर पास में ही लंच करने के लिए गए थे।
जब वापस आकर उन्होंने देखा तो काउंटर में रखे 60 हजार गायब थे। उन्होंने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो दो युवक उनकी दुकान के अंदर जाते हुए दिखे। इस घटना के बाद व्यापारियों ने आक्रोश जाहिर करते हुए बताया कि मंडी में पहले भी कई चोरियां हो चुकी है। क्षेत्र में दिनभर किसानों एवं गाड़ियों की व्यस्तता होने के बाद भी चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह दिन दहाड़े चोरी कर रहे।
इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि व्यापारी के द्वारा चोरी की लिखित शिकायत विजय नगर थाने में दी गई है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस दोनों युवकों की पताशाजी में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button