क्राइम
अवैध पत्थर परिवहन करते ट्रेक्टर ट्राली जप्त

तेजगढ़ वन परिक्षेत्र बीट लीलाधर देवरी का मामला
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के तेजगढ़ वन परिक्षेत्र तेजगढ़ अंतर्गत बीट लीलाधर देवरी में वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देश मे डिप्टीरेंजर नेकनारायण खरे द्वारा बीट गार्ड देवरी के सहयोग से अवैध रूप पत्थर परिवहन करते हुए नया स्वराज ट्रेक्टर ट्राली जप्त किया गया।
इस संबंध में तेजगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी नीरज पांडे का कहना है कि अवैध पत्थर परिवहन की खबर मिली थी, सूचना पर विभाग के स्टाफ को भेज कर एक ट्रैक्टर जप्त किया गया है।



