मध्य प्रदेश

नगर सत्ता पर भाजपा ने पूर्ण बहुमत से कब्जा नहीं खुला निर्दलीयों का खाता

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । नगर सरकार बनाने में भाजपा का नगर अध्यक्ष बीस साल बाद नगर की बागडोर संभालने जा रही हैं ..
काँग्रेस के वाक ओवर से भाजपा की जीत हुई आसान ।
शहर सत्ता संग्राम में काँग्रेस ने वार्ड क्रमांक 13 में अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारने से भाजपा की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ममता धर्मेंद्र चौहान निर्विरोध चुनी जाने से जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताया ..
प्रतिष्ठा पूर्ण वार्ड क्रमांक 9 से बैरागी जीते ।
नगर में तीन वार्डों में लगी प्रतिष्ठा रही बरकरार।
शहर के वार्ड क्रमाँक 9.12.14 में
वार्ड क्रमाँक 9 में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की पुत्रवधू प्रियंका सूर्याश बैरागी को मैदान में उतारा और इस प्रतिष्ठा चुनाव में जीत दर्ज की बहीं वार्ड क्रमाँक 12 में भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार जोधासिंह अटवाल के सुपुत्र सवरजीत अटवाल ने रिकॉर्ड मतों 635 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की काँग्रेस के ब्लाँक अध्यक्ष होशियार सिंह ठाकुर ने वार्ड क्रमाँक 14 से जीत दर्ज की।
निकला जीत का जुलूस।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मतगणना स्थल से जीत के आये उम्मीदवार का विजयी जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से निकालकर जनता का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button