सिलवानी की नगर सत्ता पर भाजपा ने पूर्ण बहुमत से कब्जा, नहीं खुला निर्दलीयों का खाता।
सिलवानी । नगर सरकार बनाने में भाजपा का नगर परिषद अध्यक्ष पुनः नगर की बागडोर संभालने जा रही है। नगर के 15 वार्डों में से 10 वार्डों में भाजपा को सफलता मिली तो कांग्रेस को 5 वार्डों में संतोष करना पड़़ा। वही निर्दलीयों ने कई वार्डों में काफी संघर्ष किया परंतु खाता भी नहीं खोल सके।
प्रतिष्ठा पूर्ण वार्ड क्रमांक 4, 11, 13, 15 से भाजपा जीती।
नगर में चार वार्डों में लगी प्रतिष्ठा रही बरकरार।
वार्ड क्रमांक 4 में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नि अर्चना संजय मस्ताना को मैदान में उतारा और इस प्रतिष्ठा चुनाव में जीत दर्ज की उन्होंने निर्दलीय आशासिंह को 76 वोटो से पराजित किया। वहीं वार्ड क्रमाँक 11 में भाजपा की रेशुविभोर जैन ने कांग्रेस की स्वाती समैया को 182 वोट से पराजित किया। वार्ड 13 में भाजपा की अल्का मिलन जैन ने कांग्रेस की जयश्री जैन 220 वोट से पराजित किया। वार्ड 15 में भाजपा के प्रदीप कुशवाहा ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा की पत्नि निधि शर्मा को 92 वोटो से पराजित कर प्रतिष्ठा सीट पर कब्जा किया।
कांग्रेस के शमीम उद्दीन सर्वाधिक वोटो से विजयी
वार्ड 5 के कांग्रेस प्रत्याशी शमीम उद्दीन को 458 वोट प्राप्त उनके निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी मानसिंह कुशवाहा 75 वोटो से सफलता हासिल करते हुये 384 वोटो के विशाल अंतर से पराजित किया। वही भाजपा के अ. रव को मात्र 43 वोट हासिल हुये।
निर्दलीय फईम मंसूरी सबसे कम वोटो से हुये पराजित
वार्ड 8 के कांग्रेस प्रत्याशी अजीम कुरैशी को 174 वोट प्राप्त उनके निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी फईम मंसूरी 138 वोटो से सफलता हासिल करते हुये मात्र 36 वोटो के सबसे कम अंतर से पराजित किया। वही भाजपा के ताज कुरैशी को 117 वोट हासिल हुये।
कई वार्डो में कांग्रेस को नाम मात्र वोट मिले।
नगर के वार्ड 01 से कांग्रेस की प्रत्याशी लक्ष्मीबाई को 38, वार्ड 2 में प्रदीप जाटव 25 वोट, वार्ड 3 में गोविन्द गौड़ को 43 वोट, वार्ड 9 में रिंकी जीतू को 68 वोट, वार्ड 14 में राखी विनय जैन 97 ही वोट प्राप्त हुये । इन वार्डो में कांग्रेस 100 का आकड़ा भी पार नहीं कर पाई।
निकला जीत का जुलूस।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मतगणना स्थल से जीत के आये उम्मीदवार का विजयी जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से निकालकर जनता का आभार व्यक्त किया। वही मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर मिठाई बांटी गई।
अध्यक्ष की दौड़ में भाजपा के पांच उम्मीदवार
नगर परिषद अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला होने से दावेदारो की लंबी लाइन है। भाजपा की ओर से वार्ड 4 की अर्चना संजय मस्ताना, वार्ड 9 से निशा संतोष सोनी, वार्ड 11 से रेशु विभोर जैन, वार्ड 13 से अलका मिलन जैन, वार्ड 14 अनारक्षित वार्ड से रागनी मोहन साहू का नाम प्रबल दावेदारों में उभर कर सामने आ रहा है।




