मध्य प्रदेश

नगर साईंखेड़ा में अनेक जगह के हैलोजन बंद

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा ।नगर परिषद साईंखेड़ा में इस समय अनेक जगह की स्ट्रीट लाइट हैलोजन बंद पड़े हैं। जिसमें मेन चौराहे भी शामिल है और चौराहों पर अंधेरा रहता है और असामाजिक तत्व जमा रहते हैं । नगर का व्यस्ततम चौराहा रमपुरा मार्ग जिसकी हैलोजन का लाइट विपरीत साइड है और इस रास्ते में अंधेरा रहता है इसके साथ ही पुलिस थाने के सामने राधा कृष्ण मंदिर वाली हैलोजन भी 10 दिन से बंद पड़ी है इससे मंदिर के सामने अंधेरा रहता है। शिव शक्ति के सामने मवेशी बाजार सहित अनेक जगह की स्ट्रीट लाइट बंद है ।नगर की कई जगहों की स्ट्रीट लाइट तो 24 घंटा चालू रहती हैं और कई जगह की 24 घंटा बंद पड़ी हैं। नागरिकों ने नगर परिषद से इन लाइट को चालू करायें जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button