नपाध्यक्ष ने किया सड़क, नाली निर्माण का भूमि पूजन
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप लोधी द्वारा 3 वार्डों के सड़क एवं नालियों के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन किया ।
बुधवार को नपाध्यक्ष संदीप लोधी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, पार्षदों में अजय जाट, गुलाब रजक, ओमकार यादव, लोक राज ठाकुर, बृजेश लोधी, रवि राज, प्रवीण जैन पिंटू , सत्तू महाराज इत्यादि द्वारा वार्ड क्रमांक 4, 13 ,18 में सड़कों के एवं नालियों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किए जाने के पश्चात निर्माण कार्य का शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद परसोत्तम कुशवाहा, निर्माण शाखा प्रभारी शिवप्रसाद पंथी, देवेंद्र राजपूत, विष्णु दुबे इत्यादि सहित वार्डवासी मौजूद थे।
अध्यक्ष संदीप लोधी ने सभी वार्डवासियों के समक्ष निर्माण एजेंसी को सचेत करते हुए कहा कि सड़कों एवं नालियों का कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए ।सभी वार्डवासी अपना काम समझ कर निगरानी करें ।यदि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की धांधली बाजी अथवा गुणवत्ताविहीन कार्य होता है, तो वह तत्काल उस पर रोक लगाएं और सही काम करवाएं । यदि वे फिर भी ना माने तो तत्काल उन्हें सूचित करें। ताकि सही काम कराया जा सके ।



