क्राइम

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार युवती की दर्दनाक मौत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बुधवार की सुबह करीब 9 बजे जनपद पंचायत कार्यालय के गेट के सामने मुख्य मार्ग सागर- भोपाल रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक पर जा रहे दंपति को सीधे जोरदार टक्कर मार दी । जिससे बाइक पर पीछे बैठी युवती उछलकर सड़क पर जाकर गिरी और डिवाइडर से उनका सिर टकराने से हैडइजुरी होने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया ।
पुलिस ने मामला कायम कर बाइक चालक फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम कोकलपुर निवासी जितेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी अनीता बाई कुशवाहा 24 वर्ष को पथरी होने के कारण ग्राम बर्री कला एक निजी अस्पताल में सोनोग्राफी कराने के लिए अपनी बाइक से ले जा रहा था कि जनपद पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट से एक तेज रफ्तार बाइक एमपी 38 जेडए 9490 के सवार ने आकर सीधे आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
जिसके कारण अनीता बाई कुशवाहा उछलकर सड़क पर गिर गई और सड़क के डिवाइडर से उनका सिर टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई । वहीं उसके पति जितेंद्र सिंह कुशवाहा को भी गम्भीर चोटे आने से वह बेहोश हो गए ।
उनके साथ अन्य बाइक पर जा रहे परिजनों एवं अन्य शहरवासियों ने आनन-फानन में घायल महिला को बेहोशी की हालत में शासकीय सिविल अस्पताल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया । परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल हुए जितेंद्र कुशवाहा को बेहोशी की हालत में उसको गम्भीर चोटे आने के कारण भर्ती कर लिया ।
थानाप्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार दुर्घटना कारित किए जाने के बाद मौके पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया ।उसकी बाइक जब्त कर ली गई है । आरोपित के खिलाफ धारा 304 ए, 279, 337 भादवि के तहत मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है ।

Related Articles

Back to top button