मध्य प्रदेश

नपाध्यक्ष ने नाले एवं सीसी रोड का किया भूमिपूजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद

बेगमगंज । नगर पालिका परिषद द्वारा बताया गया कि नगर के सभी 18 वार्डों में लगातार विकास कार्य जारी ।
रविवार को विकास कार्यों की श्रंखला में नगर के वार्ड 5 में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी,
वार्ड पार्षद अजय सिंह जाट पार्षद प्रतिनिधि सत्यजीत दुबे, पार्षद प्रतिनिधि बृजेश लोधी, रवि राज, पार्षद लोकराज ठाकुर जफर शाह, ओमकार यादव , गुलाब रजक, द्वारा संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया गया ।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि अंशु दुबे, प्रवीण पिंटू जैन, महेश साहू, बृजेश लोधी, पार्षद प्रतिनिधि संदीप विश्वकर्मा, पार्षद अहमद अली एवं समस्त वार्ड के लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button