मध्य प्रदेशराजनीति
कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री से की भेंट, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

रिपोर्टर : मनीष यादव
मोहनगढ़ । सोमवार को कांग्रेस विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर पहुंच कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर क्षेत्रीय जन हितेशी समस्याओं से अवगत कराया।
कांग्रेस विधायक ने निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अवगत कराया साथ ही क्षेत्र में बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य की समस्याओ के साथ विगत वर्ष किसानों की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों के बीमा एवं मुआवजा दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक को आश्वस्त किया कि बुंदेलखंड का टीकमगढ़ और निवाड़ी जिला भगवान राम और शिव की नगरी है जिसके विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।



