नयाखेड़ा में चल रहा है 52 पत्तों का खेल, कई परिवार बर्बादी की कगार पर

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में इन दिनों जुऐं का कारोबार फल फूल रहा है बता दें कि थाना देवरी से 10 किलोमीटर दूर ग्राम नयाखेड़ा में रोज लाखों रुपए का जुआ खेला जा रहा है इन जुआरियों के हौसले इतने बुलंद है कि इन्हें किसी का खौफ नहीं है। इस जुऐं के कारोबार के कारण कई घर बर्बाद होने की कगार पर हैं कम समय में अधिक मुनाफे के चक्कर में ग्राम के नौजवान इस दलदल में फंस चुके हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम नयाखेड़ा में आसपास के ग्रामों के जुआरी तथा दूर-दूर से जुआरी अपनी किस्मत आजमाने के लिए आ रहे हैं जिससे लाखों का दाव रोज लग रहा है इतना ही नहीं ग्राम नयाखेड़ा में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन का कारोबार भी अच्छा खासा फल फूल रहा है रातों-रात करोड़पति बनने का गोरखधंधा लगतार जारी है वहीं अवैध महुआ कच्ची शराब का भी कारोबार अच्छा खासा चल रहा है जिससे ग्राम में आए दिन लड़ाई झगड़े होते हैं तथा युवा नौजवानो को नशे की लत ने अपने आगोश में ले लिया समय रहते अगर इन काले धंधो पर कोई कार्यवाही नहीं होती तो यह अवैध कारोबार पूरे ग्राम को अपने आगोश में लेकर किसी बड़ी घटना के होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।



