मध्य प्रदेश

नर्मदा में कूदे युवक का 150 किमी दूर रेहटी में मिला शव

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा | गुरुवार की शाम बोरास पुल से नर्मदा नदी में कूदने वाले युवक उदयपुरा निवासी चित्रकांत धाकड़ उम्र 35 साल पिता लालचंद्र धाकड़ की लाश रेहटी जिला सीहोर में मिली है।
उदयपुरा थाना प्रभारी एमएल भाटी ने बताया कि घटना स्थल से 150 किमी दूर यह लाश नर्मदा नदी में बहकर रेहटी तक पहुंच गई है। जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान हो गई है। चार दिन से पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी।
ज्ञातव्य है कि गुरुवार की रात्रि लगभग आठ बजे उदयपुरा के वार्ड 8 निवासी 35 वर्षीय चित्रकान्त धाकड़ पिता लालचंद्र धाकड़ ने ग्राम बोरास स्थित नर्मदा पुल पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और पुल के ऊपर से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद से वह लापता था । घटना के बाद तत्काल परिजनों सहित पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौका मुआयना किया। और शुक्रवार की सुबह से ही टीआई एमएल भाटी के मार्गदर्शन में गोताखोरों की टीम बनाकर रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसके तहत मोटर बोट की मदद से नर्मदा नदी में जाल डालकर लगभग 10 किमी आगे तक उसे ढूंढने का प्रयास किया गया। परन्तु सफलता नहीं मिली थी। इन दिनों नर्मदा नदी का जलस्तर अधिक होने के साथ बहाव भी काफी तेज होने के कारण रेसक्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही थी। युवक ने नर्मदा में छलांग क्यों लगाई इसका कारण पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि युवक विवाहित है, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

Related Articles

Back to top button