क्राइम

नवजात शिशु के शव को आवारा कुत्ता मुंह दबाकर इधर उधर घूमता रहा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । रविवार की सुबह शहर की जटाशंकर कॉलोनी में एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में नवजात शिशु का शव दबाए हुए इधर-उधर घूमता नजर आया, यह नजारा देखकर मोहल्ले के लोग स्तब्ध रह गए। घटना की जानकारी तत्काल ही कोतवाली पुलिस में दी गई।
बताया गया है कि आवारा कुत्ता सर्किट हाउस और मौलाली पहाड़ की ओर से अपने मुंह में लावारिस नवजात शिशु को मुंह में दबाए कॉलोनी में घुस आया था। जिससे लोगों के हलकारने पर कुत्ते ने अपने मुंह से शिशु का शव वहीं पर छोड़ दिया और भाग खड़ा हुआ. फिलहाल कॉलोनी की एक गली में नवजात शिशु का शव लावारिस हालत में पड़ा हुआ है. मृत पाए गए शिशु का एक हाथ धड़ से अलग हो गया है नवजात शिशु केशव की पहचान बालिका के रूप में कोई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है, बहरहाल कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त नवजात शिशु का शव पहाड़ी के पास किसी में फेंक दिया होगा. जिसे कुत्ता अपने मुंह में दबाकर कॉलोनी की ओर आ गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button