गणेश उत्सव एवं ईद पर्व को लेकर उमरियापान पुलिस अलर्ट

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। श्री गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नबी त्यौहार की तैयारी चल रही है एक ओर सार्वजनिक पंडालों में रिद्धि सिद्धी के दाता भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई है और साज सज्जा की तैयारी जोरों से चल रही है वही मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी की तैयारी में लगे हुए हैं। दोनों त्यौहार एक साथ होने के कारण पुलिस विभाग मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी अखिलेश गौर के निर्देशन में उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय अपने स्टाफ़ के साथ लगातार थाना क्षेत्र का भ़मण कर गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नबी त्यौहार शांति पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस बल असामाजिक एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है। वहीं उमरियापान में पैदल गश्त का उद्देश्य आमजन में शांति और सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा गुंडे बदमाशों में पुलिस का भय पैदा करना । थाना प्रभारी हमराह के साथ झंडा चौंक, न्यू बस स्टैंड, कटरा बाजार, अंधेलीबाग तिराहा पैदल भ्रमण कर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।



