उमरियापान मे स्वतंत्रता दिवस की धूम, झंडा चौक पर जय स्तंभ का लोकार्पण

रिमझिम बारिश के बीच निकली प्रभात फेरी, भारत माता के जयकारे, शासकीय अशासकीय संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उमरियापान नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। रिमझिम बारिश के बीच नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान देश के अमर शहीदों, वंदे मातरम् और भारत माता के जयघोष से नगर का वातावरण गूंज उठा। प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विद्यालयों में पहुंची, जहां ध्वजारोहण के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
झंडा चौक पर जय स्तंभ का लोकार्पण
नगर के हृदय स्थल झंडा चौक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित जय स्तंभ का लोकार्पण ग्राम पंचायत सरपंच अटल ब्यौहार ने किया। झंडा चौक पर मौजी लाल पौराणिक ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, उपसरपंच जागेश्वर सोनी सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
*संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा*
ग्राम पंचायत उमरियापान में सरपंच अटल ब्यौहार ने ध्वजारोहण किया । सांदीपनी विद्यालय में प्राचार्य मुकेश पटेल, शासकीय कन्या शाला में प्राचार्य दिलीप बाजपेई तथा पुष्कर पब्लिक स्कूल में धनंजय दुबे ने तिरंगा फहराया।
तहसील कार्यालय उमरियापान में नायाब तहसीलदार इसरार खान, उमरियापान थाना में एसआई भरत मार्को, वन विभाग में सचिन नामदेव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. बी.के. प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम निधि गोयल, सिविल न्यायालय में न्यायाधीश पूर्वी तिवारी तथा जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने ध्वजारोहण किया ।
इसी क्रम में पचपेड़ी में सरपंच शिवचरण पटेल, मंगेली में सरपंच संजय यादव, बरौदा पंचायत में रतिराम कोल, आजाद चौक में सावित्री गौतम, ढीमरखेड़ा थाना में महिमा रघुवंशी, नवीन स्कूल पचपेड़ी में प्रमोद गौतम, ग्राम पंचायत देवरी पाठक में सरपंच कमलेश सिंह, ग्राम पंचायत भटगवां में सरपंच अशोक कुमार दाहिया तथा ग्राम पंचायत महनेर में सरपंच राकेश दाहिया ने ध्वजारोहण किया।
*देशभक्ति गीतों से गूंजे विद्यालय*
प्रभात फेरी के बाद शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया । कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रमों में विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, राजा चौरसिया, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, संतोष दुबे, गोविन्द प्रताप सिंह, वैभव चौरसिया, शैंकी चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, मुन्नू गौतम, दिनेश असाटी, अंकित झारिया, प्रमोद असाटी, राकेश यादव, जितेन्द्र अरोरा, शैलेश बाजपेयी, जगमोहन चौरसिया, संजीव चौरसिया, बड्डा गुप्ता, आदित्य ब्यौहार, विराट पाण्डेय, स्वतंत्र चौरसिया, सिद्धार्थ दीक्षित, सुनील पटेल, चन्दकांत चौरसिया, नरेश जायसवाल, ललित गौतम सहित पत्रकार सतीश चौरसिया एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



