मध्य प्रदेश

निवेदिता बहनों का एकत्रीकरण, सुपोषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

छह संस्कार केंद्रों की 65 किशोरी बालिकाओं ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
सिलवानी। नगर में सेवा भारती समिति द्वारा निवेदिता बहनों का एकत्रीकरण कर सुपोषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सिलवानी नगर के छह संस्कार केंद्रों से 65 किशोरी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सेवा बस्तियों के छह केंद्रों की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता में सुपोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित कुल 30 प्रश्न पूछे गए। बालिकाओं ने उत्साह के साथ प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेते हुए अपनी जानकारी एवं जागरूकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम में छत्रपति शिवाजी संस्कार केंद्र, इंदिरा नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवी अहिल्याबाई संस्कार केंद्र, जेल रोड वार्ड क्रमांक-2 ने द्वितीय तथा रानी झलकारी बाई संस्कार केंद्र, पडान ने तृतीय स्थान हासिल किया।
समिति द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीनों संस्कार केंद्रों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं में सुपोषण, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में सेवा भारती सिलवानी समिति के अध्यक्ष श्याम साहू, जिला समिति की सदस्य एवं सिलवानी समिति की उपाध्यक्ष रत्ना शुक्ला, समिति उपाध्यक्ष किशोर सिंह शेखावत, जिला पूर्णकालिक रंजीत धुर्वे एवं मनीष गौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button