उत्तराखंड का वांटेड अपराधी पकड़ा गया, शहर में दे सकता था किसी बड़ी घटना को अंजाम

बैग से चाकू भी बरामद1
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद,
बेगमगंज । कहते हैं कि जब गीदड़ की मौत आती है तो वह शहर की तरफ भागता है ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के साथ जो उत्तराखंड बाजपुर थाना का वांटेड अपराधी है पुराना चोर होने के साथ-साथ 15000 का पूर्व में इनाम भी उस पर घोषित हो चुका है।
लेकिन शायद वह भूल गया था कि बेगमगंज में थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर और उपनिरीक्षक केशव शर्मा की नजरों से कोई अपराधी बच नहीं सकता और ठीक हुआ भी ऐसा ही जैसे ही उक्त आरोपी बस से उतरा और दुकानों पर चक्कर लगाने लगा तो उप निरीक्षक केशव शर्मा की नजरों ने उसे ताड़ लिया और पूछताछ उपरांत उसके सामान की तलाश ली तो उसके बैग में एक धारदार चाकू मिला तब वह उसे थाने ले गए और थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में पूछताछ की गई तो उसने पुलिस का सहयोग नहीं किया घुमाता रहा। तब पुलिस ने सोशल मीडिया के विभिन्न सूत्रों से जानकारी एकत्रित की तो पता चला कि उसका नाम जसविंदर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र स्वर्गीय गुरदयाल सिंह ग्राम जंगोला नई दिल्ली थाना अलीपुर का निवासी है।
और उत्तराखंड में बाजपुर थाना से वांटेड अपराधी है पुराना चोर होने के साथ-साथ पूर्व में उसके ऊपर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित हो चुका है।
तथा वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बेगमगंज आया था और आते ही पुलिस के हत्ते चढ़ गया। पुलिस उस सख्ती से पूछताछ कर रही है या फिर उसका बेगमगंज आने का मकसद क्या था क्या किसी के बुलाने पर आया है या पूर्व में भी कभी बेगमगंज आ चुका है और किसी घटना को अंजाम दे चुका।
फिलहाल पुलिस ने मुक्त आरोपी को संदिग्ध अवस्था में पड़कर उसकी इरादों को नाकाम करते हुए शहर में घटित होने वाली किसी बड़ी घटना को रोकने में कामयाबी हासिल की है।



