मध्य प्रदेश

नृत्य संगीत और देशभक्ति गीतों ने मोहा मन, बालिका छात्रावास की छात्राओं ने वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास जबेरा द्वारा आयोजित किए गए वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा नृत्य संगीत और देशभक्ति गीतों की शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा मीना, सृष्टि, खुशबू, अंजलि द्वारा संगीतमय सरस्वती वंदना के साथ किया गया तो वही स्वागत गीत संस्कृत में छात्रा गायत्री विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य संगीत और देशभक्ति गीतों की छात्राओं द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई जिसे देखकर लोग रोमांचित हो उठे। जिसमें छात्रा द्रोपती कृष्णा द्वारा झूमर झूमर, बंदना आस्था द्वारा रंगीला मारो ढोलना, अंजना द्वारा राधे राधे तेरे बिना कृष्णा तो लागे नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। तो वही छात्रा संजो प्रिया सोनम द्वारा प्रेम रतन धन पायो नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति देकर रोमांचित कर दिया। इसी तरह छात्रा प्राची, कंचन, शिवानी, सुलोचना, प्रार्थना, कंचन द्वारा हर मैदान फतेह, छात्रा खुशबू मीना सृष्टि अंजलि द्वारा तलवारों पर सरवाड़ दीजिए एवं सौगंध मुझे इस मिट्टी की देश भक्ति नृत्य गीत पर लाजवाब प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में जोश भर दिया। उसके पश्चात कक्षा बारहवीं की छात्राओं द्वारा संगीतमय विदाई गीत की प्रस्तुति दी गई तो वही कक्षा 9वी 10 वी एवं 11वी की छात्राओं द्वारा कक्षा बारहवीं की छात्राओं को भावविभोर कर देने वाली विदाई दी गई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा गुरुओं एवं अतिथियों का सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्राचार्य विमला धुर्वे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जो अविश्वसनीय प्रस्तुतियां दी गई हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और मुझे इस बात पर गर्व है कि यह सभी छात्राएं हमारे विद्यालय की हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक रामकिंकर शर्मा ने करते हुए कहा कि यह सभी छात्राएं ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी हैं लेकिन इन्होंने नृत्य और संगीत में लाजवाब प्रस्तुतियां देकर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और इसका श्रेय छात्रावास अधीक्षिका को जाता है जिन्होंने इन बालिकाओं की प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई है। तो वही छात्रावास अधीक्षिका सुलेखा अवस्थी ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि यह बालिकाएं हमारे छात्रावास परिवार की सदस्य हैं जिन्होंने हर क्षेत्र में छात्रावास एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है और हम सभी इनके उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से करते हैं।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक उमेश कुमार अवस्थी, शिक्षिका नीलिमा तिवारी, नीतू पुष्पत, सीमा गुप्ता, बृजेश सिंह, देवेंद्र राजपूत, अमित सेन, मनोज साहू, प्यारी बाई गौड़, आशीष धुर्वे, लोटन झारिया सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button