सिलौंडी बस स्टैंड में हुआ बड़वारा विधायक का सम्मान

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने शराब दुकान गाँव के बाहर कराया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिर मां वीरासन और महादेवी मंदिर में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने परिवार सहित व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने दर्शन कर पूजन अर्चन किया ।विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह क्षेत्र प्रवास के दौरान सिलौंडी बस स्टैंड में ग्रामीणों ने विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह और मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी का सम्मान किया । ग्रामीणों की मांग पर देशी शराब दुकान को बस स्टैंड से अलग कराने में विधायक, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी का विशेष सहयोग रहा है ।
साथ ही बस स्टैंड में शौचालय और बैठने की व्यवस्था ना होने की समस्या से विधायक को अवगत कराया । विधायक ने वादा किया है जल्द से जल्द बस स्टैंड की समस्याओं का समाधान होगा । विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। सिलौंडी में हीरो कंपनी के शोरूम के उद्घाटन में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह शामिल हुए । दशरमन सरपंच सीमा भरत शुक्ला ने महादेवी मंदिर जाने वाले पगडंडी मार्ग का निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया। इस दौरान जिला उपाध्यथ सुरेश राय, डॉक्टर प्रशांत राय, जितेन्द्र अरोरा, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, अमित राय, पीयूष जैन ,भगवती शुक्ला, सोनू दुबे, रमन चामपुरिया, भानु काछी, गणेश राय, अमरेश राय, धीरज जैन आदि की उपस्थिति रही।



