पं. मोहनलाल ज्योतिष वाचस्पति एवं स्वर्णपदक से सम्मानित
इन्दौर । मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में मां भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकांड शोध संस्थान इंदौर द्वारा आयोजित द्विदिवसीय वेदांग ज्योतिष महोत्सव एवं अलंकरण समारोह में मैहर के सुविख्यात वास्तु एवं ज्योतिर्विद पंडित मोहनलाल द्विवेदी को ज्योतिष वाचस्पति की उपाधि से विभूषित कर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम 24 एवं 25 दिसंबर को नरसिंह वाटिका इंदौर के विशाल सभागार में पूर्ण गरिमामय रूप से संपन्न हुआ जिसमे देश के सभी प्रांतों से ज्योतिष, हस्तरेखा, जन्मकुंडली, वास्तु आदि के 300 से अधिक विद्वानों ने भाग लिया ।
गौरतलब है की पंडित द्विवेदी को इसके पूर्व भी दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हिमांचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिसा, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में उज्जैन, इंदौर, भोपाल, विदिशा, दतिया, मांडू आदि से अनेको सम्मान, स्वर्णपदक एवं उपाधियां प्राप्त हुई है ।
पंडित द्विवेदी को ज्योतिष के माध्यम से समस्याओं के समाधान में महारत हासिल है । पंडित द्विवेदी समस्त उपलब्धियों का श्रेय माता – पिता के चरणों का आशीर्वाद एवं मां शारदे की कृपा मानते है ।




