धार्मिक

पचपेढी में गणपति बप्पा का निकला चल समारोह

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
प्रथम पूज्य सिद्धि विनायक भगवान श्री गणेश उत्सव का दिवसीय पावन पर्व पर समापन हो गया है। ग्रामीण अंचलों के सार्वजनिक स्थानों में लगे पंडालों व घर-घर में विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना, आरती, वंदना के साथ भगवान श्री गणेश का हवन पूजन तथा भंडारे के साथ समापन हुआ l श्री गणेश उत्सव का उल्लास सनातनी हिंदू घरों से लेकर पंडालों तक नजर आया। गणेश उत्सव पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण में दिखाई दे रहा है। अमर ज्योति रामायण मंडल गणेश उत्सव समिति ग्राम पकरिया के मंदिर में विराजे गणपति उत्सव समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग ढोल धमालों के साथ विसर्जन किया । ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों का प्रतिमाएं अपने- अपने गंतव्य स्थानों पर लेकर जाने के कृय सुबह से लेकर देर शाम तक ट्रैक्टर ट्राली, आटो वाहन, हाथ ठेला, मोटर साइकिल, साइकिल, पैदल एवं सिर पर रख कर ले जाते विसर्जन के लिए समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण ढोल धमाकों के साथ गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के नारे लगाते दिखाई दिए।उमरियापान एवं ग्रामीण क्षेत्र में गणेश उत्सव पर्व में उमरियापान सहित लगभग 30 के ऊपर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया । वहीं उत्सव की धूम है। यहां पर ग्रामीण अंचलों में सैकड़ों की संख्या में गणेश उत्साह पर्व देखते ही बन रहा है प्रतिमाएं विधि विधान के साथ स्थापित गजानन की प्रतिमा विराज किए जाने की जानकारी मिली है। अमर गणेश उत्सव समिति पकरिया के सदस्यो शिवचरण विश्वकर्मा, सत्यनारायण पटेल, मुकेश सेन, शरद पटेल, सुनील सेन, राजेश पटेल, गुलशन पटेल, राजा विश्वकर्मा, संतोष रजक, सोनू पटेल, अंकित झारिया, आशु झारिया, अमित विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार पटेल, अतुल पटेल, शनि पटेल, लवकुश पटेल, आशीष पटेल, असीम विश्वकर्मा, अरुण पटेल, बबलू पटेल, मोहित सेन, अभिषेक झारिया कृष्णकुमार पटेल अशोक पटेल, राहुल यादव, अनिल मेहरा, विनीत झारिया, राजा पटेल, नीलेश मेहरा, अंकित मेहरा, अंशू सेन, संजय सेन, सागर पटेल, आकाश सेन, मंकू सेन, उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button