मध्य प्रदेश
पटाखा दुकानों का निरीक्षण कर विक्रेता को दिए निर्देश

रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । तहसीलदार आस्था चिडार के निर्देशन में पुलिस तथा प्रशासन की टीम ने नगर में पटाखा विक्रेता के करीब 14 अस्थाई लाइसेंस धारीयो से संपर्क कर दुकानों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानक पाए गए, पुलिस प्रशासन ने इन पटाखा विक्रेताओं को पटाखा भंडारण और सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जहां पर पटाखों का भंडारण हो वहां बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने के साथ उस स्थान पर किसी के द्वारा बीड़ी सिगरेट आदि का सेवन न किया जाए साथ ही ज्वलनशील पदार्थ भी मौजूद नहीं होने चाहिए।


