चौरसिया समाज के जनक महर्षि चौऋषि महाराज की हर्ष उल्लास के साथ निकाली जन चेतना रथयात्रा
प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया के नेतृत्व में नर्मदापुरम से प्रारम्भ कर संपूर्ण मध्यप्रदेश में निकाली जा रही रथयात्रा
रथयात्रा के 61 वें दिन दिदवारा से होते हुए बारीगढ़ में निकली जन चेतना रथयात्रा
रिपोर्टर : राजकुमार चौरसिया
बारीगढ़ । अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गौरव चौरसिया उर्फ विक्की भैया के नेतृत्व में संपूर्ण मध्यप्रदेश में जनचेतना रथ यात्रा निकाली जा रही है इसी तारतम्य में छतरपुर जिले के ग्राम दिदवारा से होते हुए बीती शाम बारीगढ़ मे जन चेतना रथयात्रा बड़े हि धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में चौरसिया समाज की महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे इस इस शोभायात्रा में शामिल रहे और संपूर्ण रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने कुलगुरू महर्षि चौऋषि जी महाराज की जगह- जगह लोगों ने पूजा वंदना की डीजे, बैंड-बाजों के साथ संपूर्ण रास्ते में फूल वर्षा की गई। इस शोभायात्रा में बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्थानीय समाज के लोगों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री गौरव चौरसिया का स्वागत सम्मान किया । साथ ही उनके द्वारा जन चेतना यात्रा का सभी ने स्वागत किया और उनके द्वारा लिए गए निर्णय पर सभी ने कार्य करने व आगे भी लगातार उनके द्वारा बताए गए मार्गदर्शन पर कार्य करने के लिए सभी ने संकल्प पूर्वक अनुसरण करने का निर्णय लिया गया।
देश व समाज के गौरव डॉ बीडी चौरसिया की समाधि स्थल से प्रारंभ की गई शोभायात्रा गौरव चौरसिया के नेतृत्व में यह यात्रा 30 अक्टूबर 2022 को नर्मदापुरम से प्रारम्भ हुई थी जो संपूर्ण मध्यप्रदेश के गांव-गांव में जाकर समाज में जन चेतना जाग्रत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
इसी क्रम में रथयात्रा के 61 वें दिन दिदवारा से होते हुए बारीगढ़ पहुंचे जहां पर सभी ने तिलक माल्यार्पण कर उनका विशेष स्वागत किया महर्षि चौऋषि महाराज की प्रतिमा से सजा रथ दिदवारा तिगैला से आरंभ की गई सबसे पहले देश व दुनिया में विख्यात चौरसिया समाज के गौरव डॉ बीडी चौरसिया (भगवानदीन चौरसिया) जी की बारीगढ़ में स्थित समाधि स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।
फिर उसके बाद पैदल पूरे नगर में जन चेतना रथयात्रा बड़े हि धूमधाम हर्षोल्लास के साथ डीजे बैंड-बाजा के साथ निकाली गई ।
कुलगुरु महर्षि चौऋषि महाराज जी अलौकिक प्रतिमा की जगह-जगह आरती उतारी गई, साथ हि जगह-जगह समाज के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया का जोरदार स्वागत किया। रथयात्रा के साथ चौरसिया समाज की 20 चारपहिया गाड़ियों का काफिला पूरे नगर के लिए चर्चा का विषय रहा। चौरसिया समाज के द्वारा निकाली जा रही जन चेतना रथ यात्रा में गजब का उत्साह देखने को मिला। गौरव चौरसिया ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संगठित होने की जरूरत है । मध्यप्रदेश में 3.50% चौरसिया आबादी है और आज चौरसिया समाज के लोग हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। गौरव चौरसिया ने बताया कि चौरसिया समाज के लोगों को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देकर समाज को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत करके ही बेहतर समाज का उत्थान किया जा सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया के साथ जन चेतना रथ यात्रा में, भोपाल से चौरसिया समाज के प्रदेश सचिव अलोक चौरसिया, दशरथ चौरसिया, विष्णु भट्ट, अभिषेक कुमार के साथ अन्य रहे । रथयात्रा के उपरांत कार्यक्रम मंच का संचालन बारीगढ़ चौरसिया समाज के देवकीनन्दन चौरसिया के मैरिज हाउस से किया गया जिसमें चौरसिया समाज के सैकड़ों महिलाएं बुजुर्ग व युवा शामिल रहे।




