पर्यावरणमध्य प्रदेश

पत्रकार ने जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा क्षेत्र बीजाडोगरी के पत्रकार भगवत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर सिद्ध क्षेत्र अजगरा धाम मित्रों के साथ विभिन्न प्रकार के पौधों का पौधा रोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया ।
जिला ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी ने बताया कि पर्यावरण की गंभीर होती स्थिति एवं मानव जीवन को सुखी समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए पौधा रोपण का विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रम भी प्रकृति अर्थात वन वृक्ष ही रहे हैं। प्राचीन काल से एक वृक्ष सौ वृक्ष के समान कहा जाता रहा है। यदि हम चाहते हैं कि हमारी यह धरती भविष्य में प्रदूषण रहित रहे तथा इस पर निवास करने वाला मानव सुखी व् स्वास्थ्य बना रहे तो हमें पेड़ पौधो की रक्षा तथा पौधारोपण करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर महिपाल सिंह, राजा भैया, रविराज सिंह, उत्तम सिंह, प्रभात राजौरिया, कपिल सिंह, धनकुमार विश्वकर्मा, नीलेश सिंह, पूरन सिंह, वीरन सिंह, पंचम सिंह, कम्मू सिंह, इन्तू सिंह, मुन्ना पटेल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button