सीएमओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, समयपाल को एक लाख की रिश्वत राशि के ट्रैप किया

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी। भ्रष्टाचार के प्रकरणों में पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद के निर्देशानुसार लोकायुक्त संभाग भोपाल की ट्रैप कार्यवाही करते हुए नगर परिषद सीएमओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, समयपाल को एक लाख की रिश्वत ट्रैप किया गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है
जानकारी के अनुसार नाम आवेदक राजेश मिश्रा निवासी वसुंधरा सुरेंद्र प्लेस होशंगाबाद रोड भोपाल द्वारा आरोपी बद्री प्रसाद शर्मा सीएमओ नगर पालिका परिषद बाड़ी रायसेन, शुभम जैन, कंप्यूटर ऑपरेटर नगर पालिका परिषद बाड़ी रायसेन एवं जयकुमार समयपाल, नगर पालिका परिषद बाड़ी रायसेन के विरुद्ध की शिकायत की थी।
दल द्वारा 13 दिसंबर 2024 शुक्रवार को बापू की कुटिया के सामने एम पी नगर जोन 1 भोपाल में कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
आवेदक राजेश मिश्रा द्वारा वर्ष 2021 में नगर पालिका परिषद बाड़ी जिला रायसेन अंतर्गत श्मशान घाट का निर्माण कराया गया था जिसका भुगतान वर्ष 2023 में कर दिया गया था उक्त निर्माण कार्य के टेंडर के साथ अमानत के रूप में राशि रुपए 3 लाख 40 हजार की सावधि जमा की गई थी जिसे आरोपी बद्री प्रसाद शर्मा द्वारा रिलीज करने करने हेतु ₹1,00,000 रिश्वत की मांग की गई, आवेदक द्वारा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना भोपाल को शिकायत करने पर उक्त शिकायत सत्यापन लोकायुक्त संभाग भोपाल के प्रभारी पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत अवस्थी द्वारा उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला से कराया गया, शिकायत सत्यापन के दौरान पाया गया कि आरोपी बद्री प्रसाद शर्मा के साथ मिलकर अन्य आरोपी गण शुभम जैन एवं जयकुमार द्वारा आवेदक को रिश्वत राशि रुपए 1 लाख देने हेतु षड्यंत्र कर दुष्प्रेरित किया जा रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनांक 13 दिसम्बर 2024 को सूर्यकांत अवस्थी के निर्देशन में टीम गठित कर ट्रैप अधिकारी संजय शुक्ला के नेतृत्व मेंआरोपी शुभम जैन को राशि रुपए 40000 एवं ₹60000 का चेक रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है। साथ में आरोपी जयकुमार को भी पकड़ा गया
ट्रेपकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्रसिंह सहित 5 सदस्यीय टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।



